Menu
blogid : 14516 postid : 683467

प्राण -पिक

saanjh aai
saanjh aai
  • 70 Posts
  • 135 Comments

सखी पिय के पद चिन्ह मिले
तिमिर अब मुझसे दूर चले !
कई जनम के प्यासे मन में
आस के दीप जले !
पथ के राज -कण
पलक चुनुंगी
बंधन में बांधूंगी !
अश्रु बने अब अमृत के कण
कण -कण स्वप्न खिले
सखी !पिय के पद चिन्ह मिले !
दुःख के चिन्ह जले
आयी सुबह के आस जगे
अंक में भरे रंग सब नए
सखी !पिय के पद चिन्ह मिले !!

शकुंतला

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh